{"_id":"69dea801ba7498584605d735","slug":"thieves-entered-the-house-and-fled-through-the-roof-as-soon-as-the-owner-arrived-lucknow-news-c-13-lko1070-1691636-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में घुसे चोर, मालिक के पहुंचते ही छत के रास्ते भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में घुसे चोर, मालिक के पहुंचते ही छत के रास्ते भागे
Wed, 15 Apr 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दरवाजे पर लगा बेलन व इंटरलॉक तोड़ा, छत के रास्ते भागे।
गुडंबा। गायत्रीपुरम में चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर मकान मालिक के अचानक पहुंचने पर छत के रास्ते भाग गए। इसके पहले चोर दरवाजे पर लगा बेलन व इंटरलॉक तोड़ चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं।
गायत्रीपुरम निवासी जितेंद्र सोनी की कुर्सी रोड, विकास नगर में लाला नरेश कुमार अमन कुमार ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सराफ जितेंद्र सोनी ने बताया कि वह 12 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे पत्नी रेनू सोनी के साथ बेटी के ससुराल ठाकुरगंज गए थे। रात करीब 3:10 बजे घर लौटे। बाहर कार खड़ी कर उतरे तो उन्होंने घर की गैलरी में कुछ लोगों की हलचल देखी। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। इस दौरान गैलरी में मौजूद चोर सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़कर भाग गए। गैलरी में लोहे का बेलचा पड़ा मिला। वहीं दरवाजे का इंटरलॉक और बेलन टूटा हुआ था, जिससे स्पष्ट है कि चोर ताला तोड़कर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए हैं। फुटेज के अनुसार, कुछ दूरी पर बाइक खड़ी करने के बाद दो चोरों ने चेहरे पर मास्क बांध रखा था। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा से मिलकर जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।