{"_id":"5d1ee79b8ebc3e3cc84a7604","slug":"thief-returned-asthadhatu-statues-of-lord-ram-sita-and-laxman-to-the-temple-in-ayodhaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : राम, सीता व लक्ष्मण की चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां मंदिर में वापस रख गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : राम, सीता व लक्ष्मण की चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां मंदिर में वापस रख गए चोर
Fri, 05 Jul 2019 11:59 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
अष्टधातु की मूतियों के साथ पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जानकी मंदिर से राम, सीता व लक्ष्मण की चोरी हुई मूर्तियां गोसाईगंज पुलिस ने बरामद कर लिया है, हालांकि घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस के हाथ नहीं लग सके। चोरों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबाव बनाए हुए थी। सीओ सदर ने घटना का खुलासा करते हुए बरामद की गई मूर्तियों को मंदिर में स्थापित करने के लिए पुजारी को सौंप दिया है।
घटना बीते फरवरी माह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के परमानपुर बोधी गांव में हुई थी। जहां पर सैकड़ों वर्ष पूर्व बने प्राचीन मंदिर से राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को चोरों ने मंदिर से गायब कर दिया था। उस समय मंदिर के पुजारी सेवादास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। जांच शुरू की लेकिन कई महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस मंदिर की मूर्तियों को बरामद नहीं कर पाई।
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दबाव बनाने पर अज्ञात चोरों ने बुधवार रात राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को मंदिर में रख गए।

गुरुवार की सुबह मंदिर के पुजारी सेवादास ने मामले की जानकारी गोसाईगंज पुलिस को दी। सूचना पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडे ने मूर्तियों को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर वीरेंद्र विक्रम ने गोसाईगंज थाने पर प्रेस वार्ता कर घटना का अनावरण किया।
भगवान की मूर्तियों को मंदिर के पुजारी सेवादास को पूजा पाठ करने के लिए दे दिए गए। हम सिंह बाजार में मूर्ति पहुंचते ही भक्तों का तांता लग गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। मंदिर के सर्वोकार पिंटू राकेश कुमार सुधीर ग्राम प्रधान पिंकी तिवारी, अरुण अंस तिवारी आदि उपस्थित थे।