{"_id":"5b791b6c42c792464803009d","slug":"thief-looted-in-gomti-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मॉक ड्रिल में जुटी रही और बदमाश लूट ले गए नकदी और जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मॉक ड्रिल में जुटी रही और बदमाश लूट ले गए नकदी और जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
इसी घर में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी पुलिस शनिवार शाम लुटेरों को दबोचने की मॉक ड्रिल में जुटी रही और रात को वीआईपी इलाके गोमतीनगर में दुस्साहसी बदमाशों ने घर पर अकेली महिला को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़िता ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
गोमतीनगर के क्षेत्राधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि वारदात विजयखंड दो में हुई। यहां नितिन कुमार अपना मकान बनवा रहे हैं। अर्द्धनिर्मित मकान के प्रथम तल पर वह रहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब साढे़ नौ बजे वह घर पर नहीं थे जबकि उनकी 25 वर्षीय पत्नी आसमा बाथरूम में कपडे़ धो रही थीं। इसी दौरान चार बदमाश भीतर घुस गए। उन्होंने चाकू की नोक पर उसे बंधक बना लिया। बदमाशों को देखते ही आसमां के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने चीखने की कोशिश की तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उनके जेवर लूट लिए और भाग निकले। आसमां ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश पहले भीतर आया था। उसने चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। उसके पीछे से तीन बदमाश घर में घुसे और जेवर व नकदी लूट लिए।