{"_id":"4b9b5295c02d68040bd97b224ed056ba","slug":"thief-enjoyed-picnic-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एडीजे घर में मनाई पिकनिक फिर आराम से उड़ाए पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एडीजे घर में मनाई पिकनिक फिर आराम से उड़ाए पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Feb 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी निवासी मुरादाबाद में तैनात एडीजे आरबी सरोज के मकान में घुसे चोरों ने पिकनिक मनाई और जेवर-नगदी ले गए।
विज्ञापन
मकान में एडीजे की बहन रीना अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। 14 जनवरी को वह इलाहाबाद के फूलपुर स्थित मायके गई थीं।
बृहस्पतिवार को रीना घर लौटीं तो भीतर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। दरवाजे व अलमारियों के ताले टूटे थे। लॉकर खुला था और 18000 रुपये व सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
विज्ञापन
वह किचन में गईं तो गैस चूल्हे पर कुकर और कढ़ाई चढ़ी मिली। कढ़ाई में थोड़ी सी सब्जी चढ़ी थी जो खराब हो चुकी थी। डायनिंग टेबल पर जूठी प्लेटें रखी थीं। जबकि उन्होंने बर्तन धोकर रखे थे।
विज्ञापन
ऐसा लग रहा था कि चोरों ने दाल-चावल पकाया था। डायनिंग टेबल पर खाने का मजा लिया और जेवर-कैश ले गए। रीना ने तत्काल एडीजे को फोन कर चोरी की जानकारी दी। पीजीआई पुलिस ने छानबीन की और फिंगर प्रिंट के नमूने जुटाए।