फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   They used to transfer the proceeds of the fraud into accounts opened in the names of others

Lucknow News: दूसरों के नाम पर खोले खाते में भेजते थे ठगी की रकम

Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
They used to transfer the proceeds of the fraud into accounts opened in the names of others
गिरफ्त में आए ठगी के आरोपी। 
गोसाईंगंज। दूसरों के नाम पर खोले खातों में ठगी की रकम भेजने वाले चार साइबर जालसाजों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने क्षेत्र में आवास विकास योजना स्थित लाइट हाउस के फ्लैट से सोमवार को गिरफ्तार किया। इनसे 79 चेकबुक, 77 डेबिट कार्ड, 29 सिम कार्ड, 15 मोबाइल, 14 कीपैड मोबाइल, छह पीओएस मशीनें, तीन लैपटॉप समेत फर्जी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक रविवार दोपहर सूचना मिलने के बाद पुलिस फ्लैट नंबर 1010 पर पहुंची तो चार आरोपी लैपटॉप और मोबाइल से रकम का ट्रांजेक्शन करते मिले। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के पूर्वी चंपारण का निप्पु कुमार, मनीष कुमार, सन्नी व उन्नाव का सत्येन्द्र है। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर जांच की तो गिरोह के पास मिले बैंक खातों के खिलाफ देशभर से हजारों शिकायतें दर्ज मिलीं।
विज्ञापन


फर्जी कंपनी का संचालक बनाकर खुलवाते थे खाते
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दूसरे राज्यों के लोगों को लालच देकर केवाईसी के बहाने उनके आधार में पता बदलकर यूपी का निवासी दर्शाते थे। फिर उनके नाम पर फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड करते थे और उन्हें ही इनका संचालक बनाकर दस से अधिक बैंकों में कंपनी का चालू खाता खुलवाते थे। इन खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी म्यूल किट के रूप में तैयार कर सरगनाओं को उपलब्ध कराई जाती थी। शातिर साइबर ठगी, ऑनलाइन बेटिंग और अन्य अवैध तरीके से अर्जित रकम को खातों और क्रिप्टो के माध्यम से खपाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed