फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   These trains will be cancelled from 16 March.

16 मार्च से फरक्का सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, वैष्णो देवी जाने वाले लोगों को होंगी दिक्कतें

Sun, 15 Mar 2020 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Mar 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
These trains will be cancelled from 16 March.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

दानापुर रेलवे डिवीजन में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते सोमवार 16 मार्च से फरक्का एक्सप्रेस और 20 मार्च से अमरनाथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। ऐसे में नवरात्र पर जम्मू वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वालों को असुविधा होगी।

विज्ञापन


रेलवे के पीआरओ ने बताया कि ट्रेन 13119 सियालदह-आनंदविहार एक्सप्रेस 20, 23, 27 और 30 मार्च को रद्द रहेगी। वहीं, 13120 आनंदविहार-सियालदह एक्सप्रेस 21, 24, 28 व 31 मार्च को नहीं चलेगी।
विज्ञापन


16 मार्च से दो अप्रैल तक मालदाटाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। दिल्ली से मालदाटाउन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 18 मार्च से चार अप्रैल तक रद्द रहेगी। 13429 मालदाटाउन-आनंदविहार एक्सप्रेस 21 व 28 मार्च को और ट्रेन 13430 आनंदविहार-मालदाटाउन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन 14003 मालदाटाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 से 31 मार्च तक निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-मालदाटाउन एक्सप्रेस भी 19 से 29 मार्च तक और भागलपुर से जम्मूवती जाने वाली 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस 20, 27 मार्च व तीन अप्रैल को निरस्त रहेगी। वहीं, 15098 जम्मूतवी से भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 18 व 25 मार्च और पहली अप्रैल को कैंसिल रहेगी।

बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें

हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तक और जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 19 से 30 मार्च तक बदले रूट आसनसोल, प्रधानकुंटा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेगी।

कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस 18 मार्च से एक अप्रैल तक और अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तक, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 20 मार्च से दो अप्रैल और देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल तक तथा कुंभ एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल तक इसी रूट से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed