{"_id":"5ff722d438eae650d25e7f79","slug":"these-seven-cities-of-up-will-be-decorated-on-the-lines-of-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के ये सात शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के ये सात शहर
Thu, 07 Jan 2021 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश सरकार की घोषणा के मुताबिक नगर निगम वाले सात शहरों को भी स्मार्ट सिटी की तरह विकसित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इन सभी शहरों में उन परियोजनाओं का काम शुरू कराया जाएगा जिनसे नागरिकों को तुरंत व सीधा लाभ मिलेगा। प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार ने इन सभी शहरों के नगर आयुक्तों को ऐसी परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी की तरह विकसित किए जाने वाले 7 शहरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं का समीक्षा कर रहे थे। बता दें कि प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 नगर निगम वाले शहरों को केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया है। जबकि प्रदेश सरकार ने शेष बचे 7 नगर निगम वाले शहरों को अपने स्तर से स्मार्ट सिटी की तरह ही विकसित करने का फैसला किया है। इनमें अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद व शाहजहांपुर नगर निगम शामिल हैं। प्रमुख सचिव ने इन शहरों में विकास प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी संबंधित नगर आयुक्तों को तेजी से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभाग के सभी अधिकारियों के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी 7 शहरों के नगर आयुक्त भी जुड़े थे।