फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these politicians will not cast vote in their own constituencies

यहां बेबस रह जाएंगे मोदी, मुलायम और केजरी!

Tue, 22 Apr 2014 10:56 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Apr 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
these politicians will not cast vote in their own constituencies

सूबे के कई बड़े प्रत्याशी जिस लोकसभा क्षेत्र से अपने लिए मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं, वहां से वे खुद को अपना वोट नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल उनका नाम किसी और लोकसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में दर्ज है। लिहाजा उन्हें अपना वोट किसी और को देना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं और वहां के मतदाताओं से वोट मांग कर रही है।

जबकि वे अपना वोट दिल्ली में डाल चुकी हैं। लिहाजा खुद के लिए रायबरेली में वोट नहीं दे पाएंगी।

स्मृति-राहुल भी नहीं दे पाएंगे वोट

these politicians will not cast vote in their own constituencies

इसी तरह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में खुद के लिए वोट नहीं कर पाएंगे। क्योंकि उनका नाम अमेठी के वोटर लिस्ट में नहीं है।

वहीं भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी भी अमेठी से खुद को वोट नहीं दे सकेंगी।

यहां के वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। ईरानी का नाम दिल्ली के वोटर लिस्ट में है।

हालांकि ये दोनों ही नेता संसदीय क्षेत्र जीतने के लिए इन दिनों जी-जान लगाकर रोडशो कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी केजरीवाल भी एक ही जैसे

these politicians will not cast vote in their own constituencies

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां के वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। नतीजतन खुद के लिए वोट मांगने वाले मोदी स्वयं को वोट नहीं दे पाएंगे।

यही हाल आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी है। वे अपना वोट खुद को नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन

बहू और ससुर भी नहीं दे पाएंगे वोट

these politicians will not cast vote in their own constituencies

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनका नाम सैफई, इटावा के वोटर लिस्ट में दर्ज है।

लिहाजा वे मैनपुरी व आजमगढ़ से वोट नहीं दे पाएंगे। ऐसा ही उनकी बहू डिंपल यादव के साथ है।

वह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कह रही हैं।

पर, वहां से खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे। क्योंकि उनका नाम सैफई के वोटर लिस्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed