{"_id":"696e9dcf143e533b5503ea0b","slug":"there-will-be-water-crisis-in-these-areas-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1568119-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग इलाके में चंदर नगर स्थित भूमिगत जलाशय की सफाई का काम मंगलवार को कराया जाएगा। इस कारण चंदर नगर, ओम नगर, जय प्रकाश नगर (आंशिक), राम नगर, अमरुदहीबाग, भिलांवा, शक्ति नगर, कुरियाना (आंशिक), अर्जुन नगर, पूरन नगर (आंशिक), ऋषि नगर (आंशिक), पुराना सरदारी खेड़ा सहित 12 कॉलोनियों की 50 हजार की आबादी को शाम के समय पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील है कि वह परेशानी से बचने के लिए सुबह आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें।