{"_id":"693f20db3ac1f2e20901e414","slug":"there-will-be-water-crisis-in-many-areas-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1517060-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कई इलाकों में आज रहेगा जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कई इलाकों में आज रहेगा जल संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रामनगर धोबीघाट कूड़ाघर पर स्थित जलकल विभाग के 300 एमएम डाया (व्यास) की पेयजल वितरण पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के चलते ऐशबाग सहित दर्जनभर इलाकों में सोमवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता जोन टू ने बताया कि सोमवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऐशबाग मेन फीडर पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति बंद रहेगी। इससे शास्त्रीनगर, खजुहा, तिलकनगर, रकाबगंज, राजेंद्रनगर, ऐशबाग, राजाबाजार, करेहटा, गढ़ी कनौरा, नक्खास, नाका हिंडोला, केकेसी, खुर्शीदबाग आदि इलाकों में दोपहर की जलापूर्ति बाधित रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि सुबह की जलापूर्ति के दाैरान जरूरत के अनुसार पेयजल भंडारण कर लें।