फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there will be traffic diversion due to marathon

Lucknow News: नशामुक्ति के लिए मैराथन 19 अक्तूबर को, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
there will be traffic diversion due to marathon
लखनऊ। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के तहत युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए शनिवार को नशामुक्त फुल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जाॅगर्स पार्क से सुबह चार बजे मैराथन शुरू होगा। यह किसान पथ से सीतापुर रोड होकर वापस जाॅगर्स पार्क चौराहा पर समाप्त होगा। इसके लिए यातायात में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन

ऐसे आ-जा सकेंगे वाहन
- छन्दोइया चौराहा से जाॅगर्स पार्क चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हरदोई रोड या दुबग्गा तिराहा होकर जा सकेंगे।
- आईआईएम (भिठौली) तिराहे से आईआईएम चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मड़ियांव, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा या अस्ति क्राॅसिंग होकर जा सकेंगे।
- मैराथन के प्रस्थान के दौरान मड़ियांव ढाल (सीतापुर रोड) कट से सीतापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन मड़ियांव ढाल कट से सड़क के दूसरी तरफ से होकर जाएंगे।
- मैराथन के आगमन के दौरान किसान पथ अंडरपास (सीतापुर रोड) से लखनऊ की तरफ आने वाले भारी वाहन किसान पथ अंडरपास से सड़क के दूसरी तरफ से होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed