फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there will be no tax on temples if samajwadi party comes to power in 2022 says akhilesh yadav.

अखिलेश यादव का एलान, 2022 में सपा सरकार बनी तो अयोध्या में मठ-मंदिर व आश्रमों पर टैक्स नहीं

Fri, 03 Jan 2020 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
there will be no tax on temples if samajwadi party comes to power in 2022 says akhilesh yadav.
अखिलेश यादव ने अयोध्या के साधु संतों और मौलानाओं से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala

सपा प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को भी सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। अयोध्या से आए संतों-महंतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो मौलानाओं ने उनके लिए दुआ की। इस मौके पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मठ-मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरिजाघर और आश्रमों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

विज्ञापन


अयोध्या के महंत दिलीप दास जी महाराज, हेमंतदास जी महाराज, राजीव लोचन शरण, प्रिया प्रीतम शरण, हरिमोहन शरण, राम प्रकाश शरण, बालराम योगी रामदास जी महाराज, राघवाचार्य जी, विदुरजी, राजकुमार दास, राजीव त्रिपाठी तथा आचार्य शिवेंद्र त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


उनके साथ पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी सपा अध्यक्ष से भेंट की। फैजाबाद के काजी मुफ्ती मेराज के साथ मौलाना मोहिसन, टाटशाह नायब इमाम मौलाना फैसल, मुफ्ती शमसुल कमर, मौलाना सिराज, नायब काजी मुफ्ती रफीउनजमा, मौलाना सलमान, मोइनुद्दीन, साबिर अली, कमर राईन और हामिद जफर मीसम ने भी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा सरकार ने अयोध्या में दिखावे के अलावा कुछ नहीं किया'

संतों-महंतों का कहना था कि अयोध्या संस्कृति और संस्कृत की धरती है। भाजपा सरकार ने अयोध्या में दिखावे के अलावा कुछ नहीं किया। सपा सरकार में 24 कोसी यात्रा मार्ग में रोशनी की व्यवस्था की गई और भजन संध्या स्थल बनवाया गया। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती रही है।

उन्होंने कहा, अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2022 में सरकार बनेगी तभी जनता को कष्टों से राहत मिलेगी। मौलानाओं ने कहा कि वे अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करने आए हैं। उनकी दुआ है कि अखिलेश फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठें। उन पर ही पूरी कौम को भरोसा है।

भाजपा राज में हर कोई परेशान

अखिलेश यादव ने महंतों और मौलानाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए कहा कि भाजपा राज में हर व्यक्ति परेशान और बेचैन है। मुल्क के हालात ठीक नहीं है। सीएए, एनपीआर, और एनआरसी समाज को बांटने और उत्पीड़न करने वाले कानून है। इनके विरुद्ध जनता की अहिंसक आवाज का भी दमन किया जा रहा है। नागरिकों के अस्तित्व को चुनौती मिल रही है। संविधान और देश बचाने के लिए सपा प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा है कि समाजवादी सरकार बनने पर भगवान श्रीराम की नगरी में मठ-मंदिर, मस्जिद-गुरुद्वारा, गिरजाघर और आश्रमों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अखिलेश यादव ने अयोध्या धाम की पत्रिका ‘सवेरा एक संकल्प‘ का भी विमोचन किया। राजीव त्रिपाठी ने बताया कि यह पत्रिका पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण तथा वृक्षारोपण के लिए समर्पित है।

420 किमी साइकिल चलाकर आया नौजवान
एक सप्ताह तक 420 किमी साइकिल चलाकर लखनऊ पहुंचे बदायूं के गुन्नौर निवासी नौजवान अवधेश कुमार यादव ने अखिलेश यादव से भेंट की। अवधेश ने मार्ग में सपा के पक्ष में प्रचार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed