{"_id":"68bb517bffb84d632800f209","slug":"there-will-be-no-need-to-run-for-medicines-in-kgmus-shatabdi-2-building-lucknow-news-c-13-lko1070-1370050-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू के शताब्दी-2 भवन में दवाओं के लिए नहीं लगानी होगी दाैड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू के शताब्दी-2 भवन में दवाओं के लिए नहीं लगानी होगी दाैड़
विज्ञापन
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी-2 भवन में अब दवाओं के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। भवन में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के दो नए काउंटर खोले जा रहे हैं।
इन काउंटर पर मरीज और तीमारदार 60 फीसदी तक कम कीमत पर दवाएं ले सकेंगे। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर भूतल पर संचालित काउंटर को बंद कर दूसरे और पांचवें तल पर एक-एक काउंटर खोले जाएंगे। भूतल पर एचआरएफ वाले स्थान का इस्तेमाल चार बेड के ट्रायज एरिया के रूप में किया जाएगा। शताब्दी में आने वाले मरीजों को पहले ट्रायज एरिया में रखा जाएगा। उसके बाद डॉक्टर मरीज को संबंधित विभाग में शिफ्ट कराएंगे।
चलते हैं कई अहम विभाग
शताब्दी-2 भवन आठ मंजिल का है। इसमें ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, रेडियोथेरेपी, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, गेस्ट्रो मेडिसिन, सर्जिकल आंकोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, हिमैटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन और ट्रॉमा सर्जरी विभागों का संचालन हो रहा है।