{"_id":"659d9c78bd1d653b400ebeea","slug":"there-will-be-live-telecast-of-the-program-in-temples-raebareli-news-c-101-1-slko1031-9256-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंदिरों में कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंदिरों में कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण
Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या न जा पाने वाले भक्त भी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख सकेंगे। इसके लिए मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगवाकर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
दुकानदारों के यहां एलईडी स्क्रीनें बुक करवा दी गई हैं। हिंदू संगठनों ने अधिक से अधिक भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं।
आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराने का निर्णय लिया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि 22 तारीख का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक है। अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम को आसानी से देख सकें, इसके लिए शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों के प्रसिद्ध मंदिरों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। लाइव प्रसारण के साथ ही दीपोत्सव, संकीर्तन कार्यक्रम के साथ आतिशबाजी करने का निर्णय लिया गया है।
यहां पर लगेंगी एलईडी स्क्रीनें
पहलवान वीर बाबा मंदिर डिग्री कॉलेज चौराहा, जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर चंदापुर कोठी, दुर्गा मंदिर टीला धुन्नी सिंह नगर, शिव मंदिर सैय्यद राजन, शिव मंदिर कैनाल रोड, हनुमान मंदिर कैनाल रोड, मंसा देवी रेलवे स्टेशन, अभय दाता मंदिर भवानी पेपर मिल, हनुमान मंदिर इंदिरा उद्यान, भारत माता मंदिर शहीद स्मारक मुंशीगंज, शीतला माता मंदिर अहियारायपुर, चंपा देवी मंदिर अहियारायपुर, दुर्गा मंदिर राजकीय कॉलोनी, पौराणिक शिव मंदिर नसीराबाद, शिव पालेश्वर मंदिर बड़ागांव अमावां, शंकरजी मंदिर बंदीपुर, दुर्गा धाम सेमरा राही, शिव मंदिर अमावां, माता मिढ़ुरिन मंदिर परशदेपुर, बाबा माधवबक्श शिव मंदिर सलोन, रामजानकी मंदिर शिवगढ़, हनुमान मंदिर दरीबा सतांव में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।