फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be heavy rains in 11 districts of Vindhya and Bundelkhand, Orange alert issued

Lucknow News: विंध्य और बुंदेलखंड के 11 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 16 Jul 2025 05:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
There will be heavy rains in 11 districts of Vindhya and Bundelkhand, Orange alert issued
● 19 अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
विज्ञापन

● 58 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बन गई है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बीते कई दिनों से रुक रुक कर मानसूनी बारिश जारी है। बृहस्पतिवार को विंध्य और बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी समेत कुल 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 19 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 58 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
बुधवार को प्रदेश के वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज और विंध्य क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक झारखंड के आसपास संकेंद्रित अवदाब कमजोर पड़ने से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जो पूर्वी यूपी की ओर आगे बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को विंध्य , बुंदेलखंड और दक्ष्रिणी यूपी में भारी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन

- यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

-भारी बारिश होने की संभावना
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, विजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed