फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be diversion on eight routes connected to Smriti Vatika today

Lucknow News: स्मृति वाटिका से जुड़े आठ मार्गों पर आज रहेगा डायवर्जन

Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
There will be diversion on eight routes connected to Smriti Vatika today
लखनऊ। गोमती तट स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में विजय दिवस पर शनिवार सुबह 10 बजे होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम योगी समेत अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। मार्ग पर काफी वीआईपी मूवमेंट होने की वजह से स्मृति वाटिका से जुड़े आठ मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

1. पक्का पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन डालीगंज पुल चौराहा से कारगिल शहीद स्मृति वाटिका/शहीद स्मारक/क्लार्क अवध तिराहा/सुभाष चौराहा की तरफ की बजाय डालीगंज पुल चौराहा से इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, नदवा बंधा तिराहा से दाहिने हनुमान सेतु से विश्वविद्यालय होते हुए आईटी चौराहा जाएगा ।
विज्ञापन


2. सुभाष चौराहा से जाने वाले वाहन शहीद स्मारक, कारगिल शहीद स्मृति वाटिका, डालीगंज पुल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन सुभाष चौराहा से दाहिने नदवा बंधा मोड़ या अशोकलाट होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, शहीद स्मारक, कारगिल शहीद स्मृति वाटिका, डालीगंज पुल चौराहा की ओर से जाने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा या चिरैयाझील होकर जाएंगे।

4. सीडीआरआई तिराहा से शहीद स्मारक, डालीगंज पुल चौराहा जाने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा, नदवा बंधा तिराहा, डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा होते हुए जाएंगे।


5. शहीद स्मारक तिराहा से डालीगंज जाने वाले वाहन सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा होते हुए जाएंगे।

6. कैसरबाग डिपो से जाने वाली हरदोई और सीतापुर की बसें रेजिडेंसी से होकर नही जा सकेगीं बल्कि यह बसें चारबत्ती सिटी स्टेशन और पुलिस ऑफिस डालीगंज होते हुए जाएंगी।

7. हरदोई और सीतापुर से आने वाले वाहन कैसरबाग डिपो की तरफ नहीं जाएंगे बल्कि यह वाहन सिटी स्टेशन होते हुए कैसरबाग डिपो तक जाएंगे।

8. चकबस्त चौराहे से जाने वाले बड़े वाहन सीएमओ तिराहा, बलरामपुर हॉस्पिटल होते हुए सिटी स्टेशन डालीगंज होकर जाएंगे।

9. चकबस्त चौराहे से सीडीआरआई से होते हुए क्लार्क अवध की तरफ जाने वाले वाहन सफेद बरादरी, सुभाष चौराहा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed