फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There were no houses before 2014, today every citizen is VIP: Smriti

नेहरू-इंदिरा ने न्याय किया होता तो राहुल को न निकालनी पड़ती यात्रा : बघेल

Thu, 22 Feb 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
There were no houses before 2014, today every citizen is VIP: Smriti
रायबरेली। केंद्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को गांधी परिवार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी ने न्याय किया होता तो आज राहुल को न्याय यात्रा नहीं निकालनी पड़ती। राहुल गांधी के वाराणसी की सड़कों पर शराब पीकर घूम रहा युवा के बयान पर गुस्सा जताते हुए कहा कि राहुल का यह बयान यूपी के पढ़े-लिखे नौजवानों का अपमान है। उनकी डॉक्टर नहीं हुई, पता चल जाता कौन पीता है।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एम्स के 25 फरवरी को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि एम्स रायबरेली की स्वीकृति वर्ष 2009 में ही 900 करोड़ से हो गई थी, लेकिन केंद्र में पांच साल तक कांग्रेस की सरकार रही। यदि वे चाहते तो एम्स खड़ा हो जाता, लेकिन कांग्रेस ने पांच साल में भी एम्स की सुविधा जिले के लोगों को नहीं दी। वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद एम्स का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से वर्ष 2024 के बीच एम्स में गंभीर बीमारियों के इलाज की व्यवस्था करा दी गई है। तब से एम्स का लगातार विस्तार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायबरेली का प्रतिनिधित्व नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी ने किया, लेकिन जिले का वास्तविक विकास मोदी जी ने कराया है। देश के आर्थिक विकास में उत्तर प्रदेश का सातवां योगदान है। आईटी का क्षेत्र हो या देश का विकास। सभी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली के चुनाव को लेकर इंदिरा ने लगवा दी थी इमरजेंसी
एसपी सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को रातोंरात देश में इमरजेंसी रायबरेली के चुनाव को लेकर लगा दी गई थी। देश में विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गया था। उस समय मैं 15 साल का था। एक अखबार की संपादकीय को देखा था, उसमें केवल प्रश्रचिन्ह लगा था और लिखा था-मत कहो आकाश में कोहरा घना है...।

उन्होंने कहा कि उनके समय में यदि कोई कहता था कि आप पागल हैं तो इंदिरा गांधी जेल भेजवा देती थीं। जय प्रकाश नारायण के साथ ही अन्य लोगों को जेल भेजा गया था। कोई मुंह नहीं खोल पाता था। आज ये मीडियाकर्मियों ने पूछते हैं कि तुम्हारी जाति क्या है। तुम्हारे मालिक कौन हैं। यह दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed