फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There were insects in 110 kg of buckwheat flour, they were destroyed.

Lucknow News: कुट्टू के 110 किलो आटे में पड़े थे कीड़े, नष्ट कराया

Sat, 05 Oct 2024 05:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
There were insects in 110 kg of buckwheat flour, they were destroyed.
लखनऊ। नवरात्र पर डीएम के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 39 खाद्य सामग्रियों के नमूने भरे गए। बाबू वाली गली डालीगंज में स्थित सवोत्तम गृह उद्योग में चेकिंग के दौरान 110 किलो कट्टू का आटे में कीड़े पड़े मिले। इस पर टीम ने उसे नष्ट करा संबंधित को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किशमिश, काजू, पीनट, खोया, नमकीन, पनीर, दही, दूध, काला नमक समेत अन्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। 39 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चारबाग स्थित राजा खोया मंडी एवं ठाकुरगज खोयामंडी में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों को मिलावटी खोया की बिक्री नहीं करने के लिए कहा गया। जागरूक करते हुए चेकिंग के दौरान सहयोग करने की अपील की। बिना खाद्य लाईसेंस व पंजीकरण के खाद्य व्यापार न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed