{"_id":"678c018f01758ce59e038b9f","slug":"there-was-no-electricity-for-four-hours-in-the-district-hospital-raebareli-news-c-101-1-slko1033-126071-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिला अस्पताल में चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिला अस्पताल में चार घंटे गुल रही बिजली
Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में शनिवार सुबह करीब चार घंटे बिजली गुल रही। गिलहरी ने बिजली की लाइन को काट दी थी। गनीमत रही कि वार्डों की तरह आपूर्ति बाधित नहीं हुई। पैथोलॉजी, ओपीडी, कार्यालय और सीएमएस कक्ष की बिजली गुल रही। ऐसे में कर्मचारियों को अंधेरे में काम करना पड़ा। जांच में स्विच बॉक्स के अंदर गिलहरी मिली। चार घंटे बाद फाल्ट मिलने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
शनिवार रात से जिला अस्पताल परिसर विद्युत सप्लाई बंद हो गई। कर्मचारियों ने कई बार में स्विच को ऑन ऑफ किया, लेकिन उससे कुछ नहीं पता चला। बिजली न रहने से कार्यालय में काम प्रभावित रहा। अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे की लाइन में फाल्ट नहीं आया। वार्डों में भी ज्यादा समस्या नहीं हुई। स्विच के बॉक्स को खोला गया तो उसके अंदर गिलहरी मिली। वायरिंग जली थी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मेन स्विच बाक्स में गिलहरी के घुसने से शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई। बाद में लाइन को दुरुस्त करवाया गया।