{"_id":"6678990facdc6cc53c02e0a4","slug":"there-was-a-jam-for-seven-hours-in-lalganj-vehicles-kept-crawling-raebareli-news-c-101-1-rai1002-115892-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लालगंज में सात घंटे तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लालगंज में सात घंटे तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन
Mon, 24 Jun 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सड़क तक फैले अवैध अस्थायी अतिक्रमण ने कस्बे में जाम को नासूर सरीखा बना दिया है। इस समस्या के कारण हर दिन लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रविवार को सुबह से ही कस्बे के बांदा-बहराइच मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इससे कस्बे की मुख्य सड़कों पर ट्रकों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिसकर्मियों के कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
कस्बे के बाईपास रोड पर रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य चालू है। वहीं पुल का हिस्सा टूटा होने के कारण बाईपास से वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है जिससे कस्बा वासियों को भीषण जानकी समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार सुबह आठ बजे से ही बांदा-बहराइच मार्ग पर जाम लग गया, जिससे लोग धूप और उमस से जाम में फंस कर परेशान रहे। पूरा कस्बा जाम से हांफता नजर आया। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद आवागमन सामान्य हो सका।
दरअसल बाईपास के बंद होने के कारण कस्बे के सेमरपहा से लेकर गांधी चौराहा, बाईपास रोड, गुरबक्शगंज चौराहा, रायबरेली रोड पर जहां बड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम लगता है, वहीं कस्बे की मेन रोड, आचार्य नगर रोड, अस्पताल अस्पताल मोड़ तक पटरी दुकानदारों के अवैध अस्थायी अतिक्रमण के कारण कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से मेन रोड पर स्टेशन रोड से लेकर अस्पताल मोड़ तक दुकानदार लकड़ी के तख्त, लोहे से बनी सीढ़ियां रखकर सड़क तक अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़क पर जाम लगता रहता है।