{"_id":"5fe4b09e8ebc3e3fe658e8b6","slug":"there-should-be-no-problem-in-selling-paddy-to-farmers-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को धान बेचने में न हो किसी तरह की परेशानी : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को धान बेचने में न हो किसी तरह की परेशानी : योगी
Thu, 24 Dec 2020 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से कहा कि धान खरीद की कार्यवाही फरवरी-2021 तक जारी रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों को टीम बनाकर लगातार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खरीद में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और वहां संरक्षित गोवंश के लिए चारे-पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गोवंश को सर्दी से सुरक्षित रखने के लिए गो-आश्रय स्थलों में सभी जरूरी इंतजाम रखने को कहा है।
विज्ञापन
श्रम आयोग के निर्णय पर अमल की रिपोर्ट सीएमओ को देने के फरमान
मुख्यमंत्री ने यूपी कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की बैठक में लिए गए निर्णयों पर तेजी से अमल के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में सभी जिलों में समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्यवाही की जाए। योगी ने आयोग के निर्णयों के क्रम में किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।