फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no grain in the fields, but a crop of slums is flourishing.

Lucknow News: यहां खेतों में अनाज नहीं, लहलहा रही झुग्गियों की फसल

Sat, 18 Apr 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
There is no grain in the fields, but a crop of slums is flourishing.
शहर में वि​भिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। शहरी इलाकों स्थित बहुत से खेतों में अनाज के बजाय झुग्गी-झोपड़ियों की फसल लहलहा रही है। महीनों की मेहनत के बाद बीघे भर खेत में मुश्किल से पांच हजार रुपये का अनाज पैदा होता है। वहीं झुग्गी-झोपड़ियों के लिए खेत किराये पर देने के एवज में हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की कमाई हो जाती है।
विज्ञापन

विकास नगर इलाके में जहां आग की चपेट में आकर 1200 झुग्गियां जलकर राख हुई हैं, वहां पांच किलोमीटर की दायरे में ही इस तरह दर्जनों छोटी-बड़ी झुग्गी बस्तियां हैं। इन्हें बसाने में क्षेत्रीय नेताओं का भी नाम आता है। बगैर बुनियादी सुविधाओं के बेहद गंदगी में यहां रहने वाले परिवारों पर संक्रामक रोगों का साया बना रहता है।
विज्ञापन


लाक्षागृह से कम नहीं हैं ये बस्तियां

यहां रहने वाले ज्यादातर लोग कूड़ा और कबाड़ का काम करते हैं। अपने आसपास कूड़ा-कबाड़ का ढेर लगाए रहते हैं। ऐसे में ये झुग्गी बस्तियां किसी लाक्षागृह से कम नहीं होतीं। एक चिंगारी से विकास नगर जैसी आग की बड़ी घटना हो जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने इस पर पूरी तरह से आंखें मूंद रखी हैं। इनकी सुरक्षा की बात आने पर जिम्मेदार एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कौन है इनका जिम्मेदार...

बेतरतीब ढंग से बसाई गईं ये झुग्गी-झोपड़ियां किसकी जिम्मेदारी है, इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है। नगर निगम सिर्फ सड़क के आसपास बसी झुग्गी-झोपड़ियों को अतिक्रमण मानकर हटाने की बात कहता है। विकास प्राधिकरण अपनी जमीन पर बसी झुग्गियों की जिम्मेदारी भी नहीं लेता है। ऐसे में हर वर्ष आग की घटनाएं होती रहती हैं।

शहर में विभिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी। 

शहर में विभिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी। - फोटो : संवाद

शहर में विभिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी। 

शहर में विभिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी। - फोटो : संवाद

शहर में विभिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी। 

शहर में विभिन्न इलाकों में बसी अवैध झोपड़पट्टी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed