फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is a serious patient inside, he will die... please give way

Lucknow News: एंबुलेंस से पुकार... अंदर गंभीर मरीज है, जान चली जाएगी, कृपया रास्ता दें

Tue, 20 Jan 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
There is a serious patient inside, he will die... please give way
सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। सिटी स्टेशन रोड पर दोपहर करीब 12:30 बजे का समय। वाहनों की लंबी कतार में फंसी 108 एंबुलेंस। एंबुलेंस का कर्मचारी लगातार लाउडस्पीकर से गुहार लगाता रहा- अंदर गंभीर मरीज है, जान चली जाएगी...कृपया रास्ता दें। हालांकि, कोई रास्ता दे भी तो कैसे, जब जाम में लोगों हिलने भर की जगह नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

खैर, कुछ लोगों ने स्थिति की गंभीरता समझी और अपने वाहन से उतर कर एंबुलेंस के पास आए। कुछ पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को आगे बढ़ने के लिए जगह बनाने में मदद की। इस रोड पर जाम की दुश्वारी दोपहर 2:30 बजे तक बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को बलरामपुर और डफरिन अस्पताल के बाहर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भीषण जाम के कारण न केवल ओपीडी आने वाले मरीज परेशान हुए, बल्कि कई एंबुलेंस भी आधे से एक घंटे तक फंसी रहीं। स्थिति यह थी कि वजीरगंज से बलरामपुर अस्पताल की मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में मरीजों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। वजीरगंज निवासी विनोद ने बताया कि वह अपने मरीज को कार से लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर रही सबसे ज्यादा दिक्कत

जाम का प्रभाव बलरामपुर अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर कचहरी कलेक्ट्रेट रोड, बारादरी, गोलागंज, सिटी स्टेशन और रिवर बैंक कॉलोनी तक रहा। डफरिन अस्पताल (वीरांगना अवंतीबाई) के पास भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर दो बजे जैसे ही अस्पतालों की ओपीडी खत्म हुई, मरीजों और कर्मचारियों की भीड़ एक साथ बाहर निकलने से स्थिति और भयावह हो गई।

बेतरतीब ई रिक्शे और बसों ने बढ़ाई मुश्किल

स्थानीय लोगों और तीमारदारों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ई रिक्शे और सरकारी बसों के कारण रास्ता चोक हो गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीज भी परिसर के अंदर ही जाम खुलने का इंतजार करते दिखे। मौके पर कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव और ई रिक्शे के जमावड़े के सामने उनके प्रयास विफल साबित हुए।

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। 

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। 

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। 

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। 

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। 

सोमवार को शहर में जगह-जगह जाम में फंसीं एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed