फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is 1821 active cases of corona in Uttar Pradesh.

यूपी में सुधरी कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने दर, 40.09 फीसदी मरीज ठीक होकर पहुंचे अपने घर

Fri, 08 May 2020 08:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
There is 1821 active cases of corona in Uttar Pradesh.
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है। अभी तक सामने आए मरीजों में लगभग 40.09 फीसदी मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। यह राष्ट्रीय दर से काफी ज्यादा है। देश में इस समय करोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की दर 29.35 है। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी बीते दिनों में कमी आई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इससे पहले मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगभग 37 फीसदी थी। यह भी राष्ट्रीय औसत से बेहतर थी। इसके अलावा बीते पांच दिनों से मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। 4 मई को जहां एक्टिव मरीज 1939 थे। 6 मई को यह संख्या 1831 थी और 8 मई को यह संख्या 1821 ही रह गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण 68 जिलों तक फैल गया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमें से 9 जिले कोरोना फ्री हो गए हैं। यहां एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। शुक्रवार दोपहर तक 1261 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि कुल 63 मौतें हुई हैं। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 4848 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 1779 नमूनों के 373 पूल बनाकर जांच की गई। इनमे से कुल 18 पूल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी दोबारा जांच की जाएगी।  प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 116030 नमूनों की जांच हुई है। इसके अलावा 5045903 मकानों का सर्वे करके 25215344 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed