सेहत: विटामिन बी-12 की कमी है तो संभालकर रखें दिल, रोगियों पर हुए अध्ययन में सामने आई एक रिपोर्ट
केजीएमयू की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विटामिन बी-12 की कमी और हार्ट अटैक के बीच सीधा संबंध हो सकता है। 75 हार्ट मरीजों पर हुए अध्ययन में सिर्फ 13% में ही बी-12 का स्तर सामान्य पाया गया, जबकि 19 मरीजों की मृत्यु हुई और इनमें से किसी का बी-12 स्तर सामान्य नहीं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विटामिन बी-12 की कमी वालों को अपने दिल का अतिरिक्त ख्याल रखने की जरूरत है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के मेडिसिन विभाग में हुए अध्ययन में 79 फीसदी सामान्य व्यक्तियों में विटामिन बी-12 का स्तर सामान्य मिला, वहीं हार्ट अटैक वाले रोगियों में यह आंकड़ा महज 13 फीसदी ही था। यह अध्ययनस्प्रिंगर नेचर में प्रकाशित हुआ है।
अध्ययन में 75 सामान्य और 75 हार्ट अटैक वाले रोगियों को शामिल किया गया। इनमें खून की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सामान्य व्यक्तियों में विटामिन बी-12 का औसत स्तर 194.24 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर था। वहीं हार्ट अटैक वालों में औसतन विटामिन बी-12 का स्तर 271.13 पिकोग्राम प्रत्ति मिलीलीटर रहा। यह अध्ययन मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र आतम, डॉ. सागर श्रीवास्तव, डॉ. आकाशदीप शर्मा, डॉ. ईशा आतम. डॉ. जय तिवारी और डॉ. खालिद ए किदवई ने किया।
ये भी पढ़े- लखनऊ: पीजीआई डॉक्टर सहित बीते 24 घंटे में आए कोविड के तीन नए मामले, तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री; अलर्ट पर अस्पताल
हार्ट अटैक के बाद जान गंवाने वालों का स्तर और भी खराब
अध्ययन के दौरान देखा गया कि हार्ट अटैक वाले 75 में से 19 की मौत हो गई। इन 19 में से एक भी रोगी में विटामिन बी-12 का स्तर सामान्य नहीं था। वहीं जीवित बचने वाले 56 में से 10 यानी 17.86 फीसदी रोगियों में विटामिन बी-12 का स्तर सामान्य था। हार्ट अटैक वाले इन 75 रोगियों में से जीवित बचने वाले 56 रोगियों में विटामिन बी-12 का औसत स्तर 214.84 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर था। वहीं जान गंवाने वाले 19 रोगियों में विटामिन बी-12 का औसत स्तर महज 134.05 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर था।
ये भी पढ़े- यूपी: पूरा प्रदेश तपिश और उमस की चपेट में, इन जिलों में पारा 45 डिग्री के पार, यहां दिन के साथ रातें भी होंगी
विटामिन बी-12 की कमी के स्तर के साथ बढ़ी गंभीरता
अध्ययन में यह भी देखा गया कि हार्ट अटैक के गंभीर मामलों में विटामिन बी 12 का ज्यादा कम था। वहीं हल्के हार्ट अटैक वाले मामलों में विटामिन बी-12 का स्तर अधिक था। माइनर स्ट्रोक वालों में विटामिन का स्तर 277 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर, मध्यम स्तर के स्ट्रोक में 233.83, मध्यम से गंभीर वाले मामलों में 191.67 और बेहद गंभीर स्ट्रोक के मामलों में इसका स्तर 173 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर रहा।