{"_id":"690bb70ef51093d16a09c409","slug":"there-are-no-guidelines-for-ventilators-allocation-is-being-done-department-by-department-lucknow-news-c-13-lko1070-1457929-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वेंटिलेटर की नहीं गाइडलाइन, विभाग दर विभाग हो रहा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वेंटिलेटर की नहीं गाइडलाइन, विभाग दर विभाग हो रहा आवंटन
विज्ञापन
वेंटिलेटर प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। वेंटिलेटर की उपलब्धता के लिए शासन और हाईकोर्ट दोनों सख्ती दिखा रहे हैं, लेकिन केजीएमयू में वेंटिलेटर आवंटन में पारदर्शिता नहीं है। अब भी वेंटिलेटर आवंटन के लिए केंद्रीकृत गाइडलाइन नहीं है। इस वजह से विभाग दर विभाग वेंटिलेटर आवंटन हो रहे हैं।
केजीएमयू में किसी भी मरीज की भर्ती के लिए दो व्यवस्था है। मरीज या तो ओपीडी के माध्यम से भर्ती होता है या फिर इमरजेंसी के माध्यम से। विभाग स्तर पर भर्ती करने की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीज को ट्रॉमा सेंटर के अलावा लारी कार्डियोलॉजी, मानसिक रोग विभाग और क्वीन मेरी में चलने वाली इमरजेंसी के माध्यम से भर्ती किया जा सकता है। इसकी बाकायदा गाइडलाइन बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर वेंटिलेटर आवंटन के लिए आए दिन हाय-तौबा मचती है। सरकारी संस्थानों में वेंटिलेटर न मिल पाने पर मरीज को निजी अस्पताल ले जाना पड़ता है। ऐसे में वेंटिलेटर आवंटन में मनमानी का आरोप लगता है।
भर्ती मरीजों को नहीं मिलता वेंटिलेटर, निजी अस्पताल से सीधे आ जाते हैं मरीज
केजीएमयू में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के साथ ही कई विभागों में भी वेंटिलेटर हैं। कई बार केजीएमयू में भर्ती मरीज को भी वेंटिलेटर नहीं मिल पाता है। वहीं, ऐसा भी देखा गया है कि जब निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को विभाग में सीधे वेंटिलेटर मिल गया। मरीजों को वेंटिलेटर न मिलने पर मौत की सूचना आती है। इसके चलते कई बार हंगामा-बवाल भी होता है। सरकारी संस्थान में वेंटिलेटर न मिलने पर आसपास मौजूद दलाल कम कीमत में वेंटिलेटर दिलाने का झांसा देकर निजी अस्पताल पहुंचा देते हैं। इसके एवज में उन्हें मोटा कमीशन मिल जाता है।
विज्ञापन
अभी तक नहीं शुरू हुई केंद्रीकृत रेफरल व्यवस्था
कोरोना महामारी के समय मरीजों को भर्ती करने के लिए केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली तैयार की गई थी। इसके तहत केंद्रीकृत पोर्टल पर सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों के कुल बेड, भर्ती मरीज और खाली बेड की संख्या प्रदर्शित करने की व्यवस्था शुरू की गई। इस व्यवस्था के बाद बेड छिपाने की शिकायत दूर हो गई। कोविड महामारी के बाद मरीजों को बेड और वेंटिलेटर उपलब्ध कराने के लिए फिर से यही व्यवस्था शुरू करने के लिए तैयारी शुरू की गई। दावा था कि जल्द ही व्यवस्था व्यवहार में आएगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका।
Iवेंटिलेटर की बेड संख्या ट्रॉमा सेंटर में प्रदर्शित की जा रही है। अभी तक इसे ऑनलाइन नहीं किया जा सका है। प्रयास है कि इसे ऑनलाइन किया जाए। सभी विभागों में वेंटिलेटर आवंटन की जानकारी मंगाई जाती है। प्रयास रहता है कि सभी जरूरतमंद मरीज को वेंटिलेटर उपलब्ध कराया जाए।I
I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयूI