फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There are more potholes in the city and less budget to fill them

Lucknow News: शहर में गड्ढे वाली सड़कें ज्यादा, भरने के लिए बजट कम

Sat, 30 Aug 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
There are more potholes in the city and less budget to fill them
शहर के वि​भिन्न इलाकों की खस्ताहाल सड़कें।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। बारिश में खराब हुईं सड़कों और उनके गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त बजट नहीं है। 15वें वित्त मद से इस बार 10 करोड़ का बजट दिया जा रहा है, जबकि बीते साल 13 करोड़ दिया गया था। शहर में जितनी सड़कें खराब हैं, उसके लिए 50 करोड़ से अधिक के बजट की जरूरत होगी। ऐसे में दीपावली तक खराब हुईं सड़कों की मरम्मत आसान नहीं है।
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए बजट की कमी है। फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का चुनाव पैचवर्क के लिए किया जा रहा है। इसे लेकर पहले से बनी सूची में बदलाव किया जा रहा है, क्योंकि बारिश से छोटी-बड़ी मिलाकर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाली करीब 300 सड़कें खराब हो गई हैं। कहीं, सड़क में थोड़ी-थोड़ी दूर पर गड्ढे हुए हैं तो कहीं बजरी ही उखड़ गई है। इससे गाड़ियां फिसल रही हैं और वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बजरी उखड़ने से सड़कों पर धूल भी उड़ रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। सड़कों को सही कराने के लिए पार्षद मांग भी उठा रहे हैं। एक सप्ताह पहले हुई नगर निगम कार्यकारिणी में भी यह मुद्दा उठा। इस पर नगर आयुक्त से जवाब भी मांगा गया। अब चार सितंबर को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में फिर यह मुद्दा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

दीपावली तक हो जाएगा पैचवर्क
महापौर सुषमा खर्कवाल कहना है कि 15 सितंबर के बाद सड़कों का पैचवर्क शुरू हो जाएगा, क्योंकि तब तक बारिश भी समाप्त हो जाएगी। दीपावली तक सड़कों को सही कर लिया जाएगा। पैचवर्क के अलावा पार्षद कोटे आदि से भी सड़कें बनाई जाएंगी। अवस्थापना व वायु गुणवत्ता मद से भी सड़कें बनाई जाएंगी।

----
अवस्थापना निधि में 10 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। बाकी बजट की जो जरूरत होगी तो उसे नगर निगम निधि, पार्षद कोटा व अन्य मदों से लिया जाएगा। बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

- सुषमा खर्कवाल, महापौर

शहर के विभिन्न इलाकों की खस्ताहाल सड़कें। 

शहर के विभिन्न इलाकों की खस्ताहाल सड़कें। - फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed