फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There are 4320 active cases of COVID19 in Uttar Pradesh says Principal Health Secretary AM Prasad.

यूपी में एक दिन में सर्वाधिक 13 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए, प्रदेश में अब तक 4320 सक्रिय केस

Mon, 08 Jun 2020 08:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
There are 4320 active cases of COVID19 in Uttar Pradesh says Principal Health Secretary AM Prasad.
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala

यूपी में एक दिन में अधिकतम कोरोना वायरस जांच का रिकॉर्ड बन गया। रविवार को कुल 13236 सैंपल की जांच की गई, जो अब तक की अधिकतम संख्या है। अब इसे 15 हजार तक ले जाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि अब तक 356570 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 345623 नमूने निगेटिव आए हैं। रविवार को 5-5 सैंपल के 1113 पूल लगाए गए। 
विज्ञापन


इनमें 113 नमूने पॉजिटिव पाए गए। 10-10 सैंपल के 183 पूल लगाए गए, जिनमें से 21 नमूनों का परिणाम पॉजिटिव आया। इस तरह कुल 5955 नमूनों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों के कार्य को आंकने के लिए 18 जिलों के 4-4 गांव का चयन किया गया। वहां अधिक संख्या में कामगार और श्रमिक आए हैं। गांव में 25-25 सैंपल लिए। कुल 72 गांव से सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य यह देखना था कि बाहर से आए श्रमिकों और कामगारों ने होम क्वॉरंटाइन का पालन कितनी गंभीरता के साथ किया है। इस रैंडम जाम से पता चला कि सभी नमूने निगेटिव आए हैं। इसका मतलब यह है कि निगरानी समितियों के प्रयास और प्रशासन की अपील सार्थक सिद्ध हो रही है। 

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने अबतक 13 लाख 89136 कामगारों को ट्रैक किया है। उनके घर जाकर उनका हालचाल पूछा तो 1299 लोगों में लक्षण मिले हैं, जिनका नमूना लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

आरोग्य सेतु एप के उपयोग से अब तक 67288 लोगों को कॉल करके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया। इनमें से 151 लोगों ने बताया कि वे संक्रमित हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। 

76 लोगों ने बताया कि उन्हें संक्रमण हुआ था, लेकिन अब ठीक हैं। 3245 लोगों ने बताया कि वे इस समय क्वारंटीन में हैं। अब तक 43090178 लोगों का सर्विलांस किया जा चुका है।

यूपी में 11 हजार के करीब संक्रमितों की संख्या
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंचने वाली है। सोमवार को प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में अभी तक कुल 10947 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 6344 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं, 4320 संक्रिय मामले हैं। यूपी में अभी तक 283 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed