{"_id":"6a2b2018fe5d42522e023f35","slug":"theft-worth-lakhs-at-the-residence-of-the-up-liquor-association-president-lucknow-news-c-13-lko1070-1777980-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोठी से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोठी से लाखों की चोरी
Fri, 12 Jun 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज।
लखनऊ। यूपी लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार एसीपी सिंह की महानगर स्थित कोठी में चोरी हुई है। चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और विदेशी घड़ियां ले गए। यूरोप में मौजूद एसीपी सिंह को कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरी का पता चला। इस संबंध में उनके रिश्तेदार ओपी सिंह ने महानगर थाने में तहरीर दी है।
यूरोप में मौजूद एसीपी सिंह ने बताया कि दिल की बीमारी के इलाज के लिए वह कुछ माह से बेटे के पास हैं। उनकी महानगर के ई-पार्क स्थित कोठी बंद है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने मोबाइल फोन से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो सभी कमरों के ताले टूटे मिले। उन्होंने रिश्तेदार ओपी सिंह को कोठी जाकर देखने के लिए कहा। ओपी सिंह कोठी पहुंचे तो पता चला कि वहां चोरी हुई थी। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
कार से आए थे चोेर, 10 कमरों के ताले व लॉकर तोड़े
एसीपी सिंह ने बतया कि चोरों ने कोठी के सभी 10 कमरों के ताले तोड़े। उन्होंने 50 से 60 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर और विदेशी घड़ियां चुराईं। सीसीटीवी कैमरों में दो चोर वारदात करते दिखे, जिनमें से एक का चेहरा खुला था और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। चोर करीब दो घंटे तक घर में रहे और कार से आए थे।
विज्ञापन
कोठी बंद होने की जानकारी चोरों के पास थी
महानगर के पॉश इलाके में हुई चोरी के मामले में पीड़ित को शक है कि चोरों को उनकी कोठी बंद होने की जानकारी किसी ने दी थी। एसीपी महानगर अंकित वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों में दिख रहे चोरों के बारे में पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है।