{"_id":"6935ebbec17f2b5ae204ba49","slug":"theft-of-lakhs-from-mobile-shop-and-two-houses-lucknow-news-c-13-knp1050-1505576-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल की दुकान और दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल की दुकान और दो घरों से लाखों की चोरी
Mon, 08 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान और दो मकान से जेवर व कीमती सामान चुरा लिया। दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने वजीरगंज, इंदिरानगर और हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
वजीरगंज निवासी शाहनवाज खान के मुताबिक हामिद रोड पर उनकी मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान है। दो दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन दुकान पहुंचने पर उन्हें शटर का ताला टूटा मिला। दुकान से लाखों रुपये के चार मोबाइल और गल्ले में रखे 90 हजार रुपये गायब थे। फुटेज में एक 20 वर्षीय युवक तड़के 4:50 बजे दुकान में घुसते दिखा। पीड़ित ने घटना की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी।
इंदिरानगर के तकरोही निवासी राहुल कुमार सिंह के मुताबिक उनके साथ उसी मकान में अभिषेक सिंह भी रहते हैं। आरोप है कि 22 नवंबर को अभिषेक उनके कमरे की चाबी ले गए और अपने साथियों के साथ लाखों के जेवर और 19 हजार रुपये चुरा लिए। मामले की जानकारी पीड़ित को कुछ दिन बाद हुई। पीड़ित ने इंदिरानगर थाने में तहरीर दी। वहीं, हसनगंज के बाबूगंज में रहने वाली सुधा सिंह के अनुसार 18 नवंबर को वह बहन के घर गई थीं। 30 नवंबर को जब वह लौटीं तो उन्हें घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी होने की जानकारी हुई। संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।