{"_id":"69ff9de1183328fe2309c19d","slug":"theft-of-15-lakhs-from-a-house-in-pm-awas-yojana-colony-lucknow-news-c-13-lko1096-1729305-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएम आवास योजना कॉलोनी में घर से 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएम आवास योजना कॉलोनी में घर से 15 लाख की चोरी
Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में चोर मकान का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवर और 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
बसंतकुंज कुंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी सेक्टर-आई निवासी हरिश्चंद्र परिवार के साथ रहते हैं। उनके अनुसार वह सात मई को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गोंडा गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर के मुख्य गेट में लगा ताला टूटा होने की जानकारी दी। वह परिवार के साथ घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर उनके घर से 70 हजार की नकदी और करीब 15 लाख के जेवर उठा ले गए। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।