फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft in locked house

पति का अंतिम संस्कार करने गई थी महिला, चोरों ने घर से उड़ा दिया लाखों का माल

Thu, 06 May 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
theft in locked house
सरोजनीनगर। अमौसी स्थित गंगा नगर में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने व नकदी उड़ा दी। मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के शांति नगर निवासी चेतन सिंह काफी दिनों से गंगा नगर में मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। पत्नी सीमा के मुताबिक गत 29 अप्रैल को चेतन का निधन हो गया था। इससे वह घर में ताला बंद कर पति का अंतिम संस्कार करने लखीमपुर खीरी चली गई थीं। बुधवार सुबह उन्हें घर का ताला टूटा होने के साथ चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी। इसके बाद वह घर पहुंचीं तो मेन गेट सहित अन्य कमरों, आलमारी व संदूक का ताला टूटा होने के साथ सारा सामान बिखरा था। उन्होंने सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी। सीमा के मुताबिक घर के अंदर रखे करीब पांच लाख के गहने, 20 हजार कैश के अलावा टेलीविजन, लैपटॉप, लाइसेंसी पिस्टल के 10 कारतूस, जमीन के कागज व कीमती बर्तन गायब मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर पीड़िता से तहरीर ले ली है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed