{"_id":"5d91f0ae8ebc3e0144721951","slug":"theft-in-jwellers-shop-in-ashiyana-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने ज्वैलर की दुकान का शटर काट लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाशों ने ज्वैलर की दुकान का शटर काट लाखों का माल उड़ाया
Mon, 30 Sep 2019 06:15 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद ज्वैलर की दुकान का हाल।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में रविवार रात आशियाना थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर की दुकान का शटर काट बदमाशों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पड़ोसी दुकानदार की सूचना पर पहुंचे ज्वैलर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर स्थानीय थाने में शिकायत की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार का कहना है कि बदमाशों ने दुकान में रखा 100 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी पार कर दी।
विज्ञापन
आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार स्थित बंसल काम्प्लेक्स में राजाजीपुरम निवासी उमेश सोनी पुत्र उपेन्द्र सोनी की गायत्री ज्वैलर्स नामक ज्वेलरी की दुकान है। दुकानदार के बड़े भाई गणेश सोनी के अनुसार, रोज की तरह रविवार रात को भी वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें शटर का ताला टूटा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। दुकानदार ने मौके पर दुकान का ताला टूटा और शटर कटा हुआ देखा। जिसकी सूचना उसने स्थानीय थाने में दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी आशियाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।