{"_id":"5db8057d8ebc3e014757b87c","slug":"theft-in-jewellery-shop-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठीः शातिरों ने सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े उड़ाए 2 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठीः शातिरों ने सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े उड़ाए 2 लाख रुपये
Tue, 29 Oct 2019 03:14 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 29 Oct 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद शातिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार को सर्राफा व्यवसायी की दुकान से शातिरों ने दिन-दहाड़े दो लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अरविंद सोनी की दुकान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली गली में हैं। मंगलवार सुबह उनका बेटा उत्कर्ष दुकान खोल कर बैठा था। इसी बीच दो शातिर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। एक युवक ने चांदी का ताबीज दिखाने को कहा।
उत्कर्ष कॉल करने के लिए बगल वाली दुकान में गया इसी बीच दुकान के बाहर खड़े युवक ने नौकर को बाहर बुलाया और मेडिकल स्टोर का पता पूछने लगा। नौकर जब बाहर निकला तो दुकान के अंदर बैठे युवक ने दीपावली पर पूजन किए गणेश लक्ष्मी के पास रखे 2 लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
उसके बाद शातिर उत्कर्ष को ताबीज के 80 रुपये देकर आनन-फानन में फरार हो गए। उत्कर्ष ने जब लक्ष्मी गणेश के पास देखा तो नोटों की गड्ढी वहां नहीं थी। उसने तत्काल मामले की सूचना अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी।