{"_id":"62bb6868e4bbdb4f676b0c85","slug":"theft-in-jewelers-lucknow-news-lko637283276","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटी-बबली ने उड़ाए झुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटी-बबली ने उड़ाए झुमके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर थानाक्षेत्र के निशातगंज स्थित एमएलवी ज्वैलर्स पर मंगलवार सुबह तथाकथित पति-पत्नी पहुंचे और झुमके दिखाने को कहा। झुमकों के कई सेट कर्मचारियों ने उनके सामने रखे। इसी बीच महिला ने एक जोड़ी झुमका पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने निशातगंज चौकी पर सूचना दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पीड़ित कारोबारी मुन्ना लाल वर्मा के मुताबिक, वह बाहर है। आने पर बुधवार को थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराएगा। प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
महानगर के निशातगंज में मुन्ना लाल वर्मा का एमएलवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मुन्ना लाल वर्मा के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे बाइक से पति-पत्नी वहां पहुंचे। दुकान पर उनका छोटा भाई व कर्मचारी मौजूद थे। मुन्ना के मुताबिक दोनों ने झुमका दिखाने को कहा। कर्मचारियों ने दो ट्रे पर कई झुमकों के सेट दिखाया। इसी बीच कर्मचारियों की नजर हटते ही महिला ने एक झुमके का सेट दाहिने हाथ से बाएं हाथ में गिराया। इसके बाद बिना कुछ खरीदे ही दोनाें निकल गये।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
मुन्ना लाल वर्मा के मुताबिक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे है। दोनों के जाने केबाद जब कर्मचारियों ने झुमकों का मिलान शुरू किया। तो उसमें एक जोड़ी कम था। इसके बाद मुन्ना लाल के छोटे भाई ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की। तो उसमें महिला की करतूत कैद थी। मुन्ना के मुताबिक उन्होंने तत्काल निशातगंज पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फुटेज देखा। इसके बाद तहरीर देने को कहा। मुन्ना के मुताबिक वह बाहर है। वापस आने केबाद बुधवार को तहरीर देंगे।