{"_id":"65339808af5e5bfdb805625a","slug":"theft-in-bjp-leader-s-home-in-mohanlalganj-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: भाजपा नेता समेत तीन घरों में लाखों की चोरी, कच्छा-बनियान गिरोह के तरीकों का किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: भाजपा नेता समेत तीन घरों में लाखों की चोरी, कच्छा-बनियान गिरोह के तरीकों का किया इस्तेमाल
Sat, 21 Oct 2023 02:51 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, मोहनलालगंज

Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:51 PM IST
सार
मोहनलालगंज इलाके के तीन घरों में लाखों रुपये की चोरी हो गई। शक कच्छा बनियान गिरोह की तरफ जा रहा है। चोरी के लिए गिरोह के ही तरीके अपनाए गए थे।
विज्ञापन
चोरी के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव में चोरों के गिरोह ने भाजपा नेता समेत तीन घरों में वारदात को अंजाम देकर लाखों रूपए की नगदी व लाखों रूपए की कीमत के जेवरात चुरा ले गए।
चोरों ने अन्य दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। लोगों की नींद खुलने पर चोर भाग निकले। चोरी के तरीके को देखते हुए लोग घटना में कच्छा बनियान गिरोह के शामिल होने का कयास लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: जुड़ने से पहले ही आई सपा-कांग्रेस में तल्खी, चिरकुट और बाप शब्दों तक पहुंची जुबानी जंग
गोपालखेड़ा गांव मे भाजपा नेता सुधांशु सिंह, रिटायर्ड शिक्षक आरपी सिंह व शैलेन्द्र सिंह के यहां छत के रास्ते घुसे चोरों ने सो रहे लोगों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद करने के बाद कमरों व अलमारियों का ताला तोड़कर सोलह लाख रुपए नगद व दस लाख के जेवरात चोर उठा ले गए।
रिटायर्ड शिक्षक के यहां खटपट की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूटी तो कमरे का दरबाजा बाहर से बंद मिलने पर फोन कर घटना बताई गई जिसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई।
गांव के लोगों के जागने पर चोर भाग खड़े हुए। चोरों ने छत पर पखाना भी किया। चोरी की घटना को अंजाम देने के तरीके से लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि घटना को कच्छा बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है।