फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft in 12 shops in raebareli.

सोती रही पुलिस, एक ही रात में 12 दुकानों के ताले तोड़कर गायब कर दिए नकदी और जेवरात

Tue, 26 Sep 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 26 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
theft in 12 shops in raebareli.
मामले पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

रायबरेली के हरचंदपुर में चोरों ने रविवार रात खाकी की सुरक्षा में सेंध लगा दी। एक के बाद एक 12 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात समेत कीमती सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने हरचंदपुर-गुरुबख्शगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप गया।

विज्ञापन


इस दौरान सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और चोरी की घटना के लिए पुलिस को ही जिम्मेदार ठहराया। मामला बढ़ने पर एसपी, एएसपी ने पहुंचकर जल्द घटना का खुलासा का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। काफी देर तक अफरातफरी रही। एसपी ने थानेदार को जल्द चोरों को पकड़कर खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अचलेश्वर चौराहे स्थित बाजार की दुकानों को चोरों ने निशाना साधा। चोरोें ने काजल ज्वेलर्स, राप्ती ज्वेलर्स, पूजा ज्वैलर्स, दिनेश, कमल बीज भंडार, सूर्यभान सिंह, इंद्रपाल किराना स्टोर, संतोष ज्वैलर्स, लक्ष्मी ज्वैलर्स, अनूप किराना स्टोर के ताले तोड़ दिए। कुल 12 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दुकानों से एक लाख की नकदी चोरी की गई। वहीं सराफा की दुकानों से जेवरात समेत अन्य सामान पार किया गया। सुबह चोरी की घटना की जानकारी होते हुए व्यापारी आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया।

रात्रिगश्त में पुलिस बरत रही मनमानी

theft in 12 shops in raebareli.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। - फोटो : amar ujala

सभी व्यापारियों का आरोप था कि यूपी 100 पुलिस की ओर से रात्रिगश्त में ढिलाई बरती जा रही है। थाने की पुलिस भी मनमानी बरत रही है। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ गोपीनाथ सोनी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटना के जल्द खुलासे की बात कही, तब कहीं जाकर दो घंटे बाद जाम खुल सका। एसपी का कहना है कि चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द चोरों को पकड़कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन
क्षेत्र में आए दिन की चोरी की घटनाओं से व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। व्यापारी अनूप सिंह, दिनेश कुमार, नारेंद्र कुमार, राजेंद्र, संतोष कुमार, इंद्रपाल का कहना है कि पुलिस रात्रिगश्त में ढिलाई बरत रही है। इसके पहले भी कई घटनाएं हुई, जिनका आज तक खुलासा नहीं हो सका। यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed