{"_id":"682c4a4d19ecc4a7860e9b28","slug":"theft-house-two-days-before-marriage-bachhrawan-cash-worth-12-lakhs-jewellery-worth-20-lakhs-stolen-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: दो दिन बाद जानी थी बरात, चोरों ने 10 लाख की नगदी और 20 लाख के जेवरात किए पार, परिजन हक्का-बक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: दो दिन बाद जानी थी बरात, चोरों ने 10 लाख की नगदी और 20 लाख के जेवरात किए पार, परिजन हक्का-बक्का
Tue, 20 May 2025 04:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 May 2025 04:11 PM IST
सार
रायबरेली में दो दिन बाद बरात जानी थी। इसके पहले ही चोरों ने करीब 30 लाख रुपये का माल पार कर दिया। इससे परिजन हक्का-बक्का रह गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना से परिजन हैरान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सुदौली गांव निवासी भैयालाल तिवारी के पोते शिवा तिवारी की बृहस्पतिवार को बारात जानी है। घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे। रिश्तेदारों का भी जमावड़ा है। इस दौरान विवाह की तैयारियों में व्यस्त परिवार को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
सोमवार देर रात चोर घर में दाखिल हुए और दो कमरों की अलमारियों से करीब 10 लाख रुपये नकद और 20 लाख के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह लोगों की आंख खुली तो दोनों कमरों में फैले सामान को देखकर वे हक्का बक्का रह गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल, बोले- पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का एलान, बिजली निजीकरण के विरोध में 29 मई को देशभर में होगा प्रदर्शन
पीड़ित भैयालाल का कहना है कि नई बहू को देने के लिए सोने, चांदी के जेवरात बनवाए थे साथ ही घर में पहले से भी तीन बहूओं के जेवरात रखे थे। इसी के साथ दस लाख रुपये नगद घर पर अलमारी में रखे थे। पूरा सामान चोर समेट कर अपने साथ ले गए हैं । 22 मई को बरात जानी है। चोरी होने के बाद संकट खड़ा हो गया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन