{"_id":"620ea586ba64330d425dd863","slug":"theft-from-locked-home-lucknow-news-lko6182861113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि में गया परिवार, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि में गया परिवार, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में गायत्रीनगर नौबस्ता खुर्द निवासी विकास के घर का ताला चोरों ने तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया। वारदात के वक्त वह अपने ससुर की अंत्येष्टि में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। गोमतीनगर में भी एक बंद घर में नकदी-जेवर चोरी हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विकास के मुताबिक, 13 फरवरी को वह परिवार के साथ घर में ताला बंद कर हरदोई अपने ससुर की अंत्येष्टि में गए थे। 14 फरवरी को उसे पड़ोसियों से घर का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। विकास हरदोई से लखनऊ अपने घर पहुंचे तो घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा हुआ मिला। विकास के अनुसार, अलमारी के लॉकर से 80 हजार रुपये, हार का सेट, सोने की पांच अंगूठी, चेन, दो मंगलसूत्र, झुमकी, तीन कान की बाली, एक सेट कंगन, पायजेब, चार जोड़ी पायल, 8 चांदी के सिक्के, कमर पेटी चोर चोरी कर ले गए।
वहीं गोमतीनगर विस्तार के कौशलपुरी खरगापुर निवासी आरिफ उस्मानी प्राइवेट नौकरी करते हैं। 10 फरवरी को वह घर में ताला बंद करके बाहर गए थे। लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। आरिफ के मुताबिक उनके यहां से सोने-चांदी के गहने व पांच हजार कैश चोरी हुआ है। आरिफ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।