{"_id":"65c25ef84216c1d6b00edd08","slug":"theft-accused-was-tied-to-a-tree-and-beaten-lucknow-news-c-13-1-lko1040-602750-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
Tue, 06 Feb 2024 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को चोरी के एक आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
वीडियो के मुताबिक पड़ाव मैदान पर लगने वाली थोक सब्जी मंडी में एक युवक को साइकिल चोरी करते हुए वहां के लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई की। इसके बाद उसी के मफलर से मंडी में लगे एक पेड़ से उसे बांध दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक वहां पर मौजूद लोग आरोपी युवक से पूछताछ करते रहे। पकड़े गए युवक की पहचान संदना के भरौना निवासी राहुल के रूप में हुई।
इसी बीच किसी ने युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।