{"_id":"68a4e439f589550d750e11dd","slug":"the-youth-tried-to-commit-suicide-the-police-caught-him-lucknow-news-c-13-knp1002-1344129-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित गोल्फ क्लब चौराहे के पास सोमवार दोपहर बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश सिंह ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
वेद प्रकाश सोमवार दोपहर करीब एक बजे गोल्फ क्लब चौराहे पहुंचा। उसने बैग से बोतल निकाली और ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डाल लिया। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में वेद प्रकाश ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से कुछ समय पहले बाइक खरीदी थी। बाइक बेचने वाले ने रुपये लेने के बाद उससे बाइक छीन ली थी। वेद ने इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कई जगह शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। नाराज होकर वह लखनऊ आत्मदाह के लिए पहुंचा था। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि वेद प्रकाश के खिलाफ दरोगा बलराम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।