फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The youth jailed for murder hanged himself

प्रेमिका की हत्या के आरोप में बंद युवक ने जेल में लगाई फांसी

Sun, 06 Nov 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The youth jailed for murder hanged himself
प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में दो महीने से गोसाईंगंज जिला जेल में बंद युवक नूतन गिरी उर्फ राहुल ने शनिवार सुबह फांसी लगा ली।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर परिवारीजन माने।
सीतापुर के रामपुर भूड़ा गांव निवासी नूतन गिरि उर्फ राहुल को प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में नौ सितंबर 2022 को जेल भेजा गया था।
जेलर राजेंद्र सिंह के मुताबिक, बंदी सर्किल नंबर दो में था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे जेल खुलने पर बैरक से बाहर निकला और प्रथम तल पर जाने वाले जीने के बगल में लगी खिड़की से गमछे से फंदा लगाकर लटक गया।
यह देख अन्य बंदियों ने उसे उतारा और आननफानन जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार कर बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। शाम करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही बंदी के परिजन नन्हीं देवी, भाई पंकज व भाभी रेखा के साथ पहुंचे। आरोप है कि एक शख्स आया और उसने खुद को जेल का अधिकारी बताया।
इसके बाद पांच लाख रुपये लेकर शव ले जाने को कहा। इसके विरोध में उन्होंने सिविल कोर्ट के पास आकर सड़क जाम कर दी।
महिलाएं सड़क पर लेट गईं व न्याय की मांग कर हत्या की आशंका जताई। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की।
सूचना मिलते ही तीन थानों का पुलिस बल पहुंच गया। एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
पंचनामा भरकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
प्रेमिका के पति के कत्ल का था आरोप
पुलिस के मुताबिक, नूतन गिरी मड़ियाव के केशवनगर में पत्नी नन्हीं व तीन बच्चों के साथ रहता था। इस दौरान नेहा नाम की महिला से उसके संबंध हो गए। साजिश रचकर राहुल ने नेहा के पति सम्राट की हत्या कर दी थी। मामले में बीते दो माह से युवक जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed