{"_id":"67c4ab295405bb87f60c4cd8","slug":"the-young-man-sitting-on-the-railing-of-the-bridge-fell-into-the-canal-search-continues-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109731-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुल की रेलिंग पर बैठा युवक नहर में गिरा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुल की रेलिंग पर बैठा युवक नहर में गिरा, तलाश जारी
Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिकौली मोड़ स्थित मुख्य सरयू नहर में युवक के गिरने के बाद माजूद भीड़।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली नहर पुल से एक युवक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया। उसके पिता ने जब शोर मचाया तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम औरैया टिकई निवासी सलाहुद्दीन (32) सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली मोड़ पर गल्ला खरीदारी करता है। रोज की तरह रविवार सुबह सलाहुद्दीन घर से पैदल दुकान आ रहा था। इस दौरान पीछे से उसका पिता कासिम भी आ रहा था। भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित दिकौली नहर पहुंचा सलाहुद्दीन थकान के कारण पुल की रेलिंग पर बैठ गया। इसी बीच अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वह नहर में गिर गया। पुत्र को नहर में गिरता देख पिता ने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तमाम प्रयास किया लेकिन सलाहुद्दीन का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष सोनवा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि स्थानीय गोताखोर के सहयोग से नहर में युवक की तलाश की जा रही है।