{"_id":"6779973c6450ea233a039f7f","slug":"the-young-man-killed-the-woman-by-chopping-her-with-an-axe-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108678-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
Sun, 05 Jan 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मनपुर में हुई महिला की हत्या के बाद मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिस।
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में अमरहवा गांव में शनिवार एक युवक ने पैसे के लेनदेन के विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने गांव के बाहर स्थित बाग में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमराहवा निवासी संगीता सोनी (35) पत्नी राजू सोनी का गांव के ही छांगुर (40) से रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। विगत चार दिनों से दोनों में कहासुनी हो रही थी। शनिवार को राजू लक्ष्मनपुर मथुरा मार्ग स्थित गढ़ी चौराहा स्थित दुकान पर काम करने चला गया था। इसी बीच राजू के घर पहुंचे छांगुर का पैसे को लेकर संगीता से विवाद होने लगा।
इस दौरान छांगुर उसके घर पर ईंट फेंकने लगा। फोन पर इसकी जानकारी मिलने के बाद राजू लक्ष्मनपुर चौकी जा रहा था। वहीं संगीता घर से बाहर आ गई। तभी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा छांगुर संगीता पर हमलावर हो गया। उसने लगातार एक के बाद एक कुल्हाड़ी के वारकर संगीता को मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। उसने गांव के बाहर स्थित अपने ही बाग में जामुन के पेड़ से फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची भिनगा कोतवाली व लक्ष्मणपुर चौकी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सूचना के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि जमीन व को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसके बाद यह घटना घटी है। मामले की जांच कराई रही है।