फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man himself conspired to kidnap

Lucknow News: युवक ने खुद रची अपहरण की साजिश

Wed, 23 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The young man himself conspired to kidnap
लालगंज (रायबरेली)। एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे लखनऊ से बरामद कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि युवक किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज था। इसी वजह से उसने ऐसा किया। लखनऊ से युवक को लेकर पुलिस जिले के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, लालगंज कस्बे से सटे मलपुरा गांव की रहने वाली शिवभोली देवी ने मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे उसका बेटा रामू (19) घर से नित्यकर्म के लिए निकला था। इसके बाद वह फिर नहीं लौटा। खोजबीन की गई, लेकिन बेटा कहीं ढूंढे नहीं मिला। रामू अपने साथ मोबाइल लेकर गया है।
विज्ञापन


मां के मुताबिक मंगलवार सुबह युवक के मामा ने रामू को फोन किया तो उसने खुद को बचा लेने की बात कही। मामा से उसने बताया कि वह कहीं तकिया बीघापुर और कानपुर बीच किसी जंगल में है। वह किसी तरह बदमाशों से दूर हटकर उससे बात कर रहा है। बदमाश उससे 50 हजार रुपये की फिरौती मांग कर रहे हैं। युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के अलावा एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह की टीम ने युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान उसका नंबर सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया गया तो पता चला कि वह कानपुर से ट्रेन के जरिए लखनऊ वापस आ रहा है। पुलिस टीमें लखनऊ पहुंचकर युवक को बरामद कर लिया।


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने परिजनों ने खफा होकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह बस से कानपुर पहुंचा था और फिर ट्रेन से लखनऊ लौट रहा था। युवक को लखनऊ से लेकर पुलिस टीम रायबरेली के लिए रवाना हो गई है। यहां आने पर युवक से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed