फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man entered the house and raped the girl

Lucknow News: घर में घुसकर युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म

Sat, 28 Feb 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man entered the house and raped the girl
आरोपी दीपक शर्मा।
लखनऊ। जानकीपुरम में बृहस्पतिवार दोपहर घर के पोर्च में खेल रही छह साल की बच्ची से गड़रियन पुरवा निवासी दीपक शर्मा ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को धमकाया। शोर होने पर बच्ची की मां व मोहल्ले वालों ने आरोपी दीपक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकीपुरम में तैनात एसएसआई हरिदास चौरसिया ने बताया कि आरोपी दीपक बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची के घर के पास से गुजर रहा था। बच्ची को अकेला पोर्च में खेलते देख वह बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुस गया और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी उसे गोद में उठाकर छत की सीढ़ियों पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन


बेटी की आवाज सुनकर मां ने मदद के लिए मचाया शोर
कमरे में मौजूद बच्ची की मां ने बेटी की आवाज सुनी तो भागकर पोर्च में पहुंची। वह सीढ़ियों पर गई तो आरोपी दीपक को बेटी के साथ गलत हरकत करते देख शोर मचा दिया। इस मोहल्ले वाले जुट गए। लोगों ने आरोपी दीपक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाता है और मूल रूप से अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर बिजौली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed