{"_id":"6a21de62335c48dfef019dbc","slug":"the-word-mahatari-contains-a-great-sense-of-affection-jagadguru-rambhadracharya-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1768640-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महतारी शब्द में छिपा है वात्सल्य का विराट भाव: जगद्गुरु रामभद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महतारी शब्द में छिपा है वात्सल्य का विराट भाव: जगद्गुरु रामभद्राचार्य
बृज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु।
Link Copied
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए संस्कृति, मातृत्व और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अवध की लोकसंस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी शब्द में वात्सल्य और ममता का अद्भुत भाव निहित है। मम्मी या मदर जैसे शब्दों की तुलना में महतारी शब्द मां के स्नेह और त्याग को अधिक गहराई से व्यक्त करता है। यह शब्द अवध की सांस्कृतिक विरासत और मातृत्व की गरिमा का प्रतीक है।
विज्ञापन
श्रीराम जन्म प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान राम पहले किशोर रूप में प्रकट हुए थे और माता कौशल्या के आग्रह तजहु तात यह रूपा के बाद शिशु स्वरूप धारण किया। कथा के दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक संस्मरण भी सुनाया, जब तीन वर्ष की आयु में सूखे कुएं में गिरने के बावजूद रामनाम के स्मरण से सुरक्षित बच गए थे। कथा में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, रविंद्र गोयल, गोपाल खंडेलवाल, ब्रजकिशोर गुप्ता, सुधीर हलवासिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बृज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु।
बृज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु।
बृज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।