फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman was brutally treated, injury marks were found on her private parts

Lucknow News: महिला से की गई थी हैवानियत निजी अंग पर मिले चोट के निशान

Thu, 04 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The woman was brutally treated, injury marks were found on her private parts
दुष्कर्म।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार रात रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में जिस महिला का शव मिला था, उसके साथ हैवानियत के बाद हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौत का कारण शॉक व ब्रेन हेमरेज आया है। पुलिस खुलकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को महिला का शव उनके घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला था। पुलिस का कहना था कि महिला शराब पीने की आदी थी और शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने महिला का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। उन लोगों ने न तो किसी पर कोई आरोप लगाया और न ही कोई तहरीर दी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पुलिस घटनास्थल व उसके आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश में लगी है। महिला के परिवार में पति, चार बेटियां और एक बेटा है।

वारदात में एक से अधिक के शामिल होने की आशंका
पुलिस इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की दिशा में भी छानबीन कर रही है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि महिला के शरीर पर लगे चोटों के संबंध में डॉक्टरों से राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed