फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the woman try to lobbying in chief minister office

जज का नाम लेकर सीएम ऑफिस तक पैठ बनाने की कोशिश, एसआईटी जांच शुरू

Tue, 14 Jul 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
the woman try to lobbying in chief minister office
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani
अपने प्रोडक्ट के लिए जज के नाम के सहारे एक हाई प्रोफाइल महिला के सीएम दफ्तर तक पैठ बनाने की कोशिशों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उक्त महिला प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाने की तकनीक के प्रयोग के लिए लाइजनिंग कर रही थी। इस सिलसिले में वह पीडब्ल्यूडी और शासन के कई अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी है। जिन जज का उसने नाम लिया, उन्होंने महिला से किसी तरह के परिचय से इनकार किया है। अब पूरे मामले की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बताई जा रही है। उसने पहले पीडब्ल्यू के कई अफसरों से मुलाकात कर चेन्नई के विशेषज्ञ की प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाने की तकनीक के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया। बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी के लखनऊ सर्किल और मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता, प्लानिंग दफ्तर के कई इंजीनियरों के साथ इस महिला की मीटिंग भी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद इस महिला ने मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजकर कहा कि वह अपनी टीम की ओर से वेस्ट प्लास्टिक परियोजना का प्रस्तुतीकरण सीएम के सामने देना चाहती है। इस संबंध में पूर्व में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत से संबंधित पत्र भी प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब सीएम ऑफिस ने जज से किया संपर्क तो खुला मामला

महिला ने सीएम कार्यालय को भेजे ई-मेल में लिखा कि हाईकोर्ट के एक जज के अलावा दो अन्य विशेषज्ञ सीएम से मुलाकात करना चाहते हैं। उसने मुलाकात के लिए समय मांगा। जब सीएम ऑफिस ने इस बाबत उक्त जज से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात का कोई समय मांगा है और न ही वे इस महिला को जानते हैं। इस पर उच्चस्तर से मामले की एसआईटी जांच के आदेश दिए गए। महिला ने जिन दो नामों का जिक्र किया, उनमें एक पद्मश्री हैं।

एसआईटी ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से मांगी जानकारी
पुलिस अधीक्षक, विशेष अनुसंधान दल ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को पत्र लिखकर हाई प्रोफाइल महिला की ओर से प्रस्तुतीकरण के लिए दिए गए पत्र और अन्य पत्रों की छायाप्रति उपलब्ध कराने और इन पत्रों की प्रामाणिकता स्पष्ट करने को कहा है। यह जानकारी भी मांगी है कि यह महिला पीडब्ल्यूडी के किन-किन अधिकारियों से कब-कब मिली। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि एसआईटी ने जो सूचनाएं मांगी हैं, उसकी जानकारी संबंधित दफ्तरों से जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed