फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman got her husband killed by her lover

Lucknow News: महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

Tue, 28 Jan 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The woman got her husband killed by her lover
हिमांशु। फाइल  फोटो
लखनऊ। गोमती नदी में जिस ई रिक्शा चालक हिमांशु का शव मिला था उनकी हत्या की गई थी। इसकी साजिश मृतक की पत्नी पायल ने प्रेमी और उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर रची थी। वजीरगंज पुलिस ने पायल, उसके प्रेमी आयुष सोनकर और उसके रिश्तेदार जैकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नदी में दीप जलाने के बहाने हिमांशु को हनुमंत धाम के पास गोमती किनारे ले गए थे और धक्का दे दिया था। हिमांशु को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हिमांशु व पायल ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी पायल बहुत महत्वाकांक्षी थी। हिमांशु उसके सारे शौक पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच पायल बड़ी बहन के देवर नगर निगम में क्लर्क आयुष के संपर्क में आ गई। आयुष उस पर रुपये खर्च करने लगा। वह उसे महंगे गिफ्ट भी देता था।
विज्ञापन


आयुष ने पायल को ग्रेजुएशन और एयर होस्टेज का कोर्स भी कराया। दोनों में करीबी संबंध हो गए थे। आयुष पायल से शादी करना चाहता था। हालांकि, हिमांशु के रहते यह संभव नहीं था। आयुष ने हिमांशु की गोली मारकर हत्या करने की बात कही थी। पायल ने बवाल की आशंका जताते हुए मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु व आयुष के बीच दोस्ती हो गई थी। बीच में आयुष ने हिमांशु को 20 हजार रुपये उधार भी दिए थे। साजिश के तहत 21 जनवरी को पायल ने प्रेमी आयुष से 3500 रुपये लिए। इसके बाद वही रुपये उसने हिमांशु को देकर आयुष को देने के लिए कहा। साजिश से अनजान हिमांशु रकम लेकर हनुमंत धाम के पास आयुष से मिलने चले गए थे। नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन की और हिमांशु के पिता पप्पू ने वजीरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने पायल, कैसरबाग निवासी आयुष, जैकी व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

नशीली गोलियां खिलाकर मारने की थी साजिश

आरोपियों ने हिमांशु को मारने के लिए पहले नशीली गोलियों का इस्तेमाल किया था। पायल चुपके से हिमांशु को नशीली गोलियां खिलाती थी। हालांकि, कई बार गोली देने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने नदी में डुबाकर मारने की साजिश रची। डीसीपी का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आयुष ने वारदात के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डिलीट करने का भी प्रयास किया था।

कैमरे में कैद दिखे आरोपी, खुला राज

हिमांशु का शव मिलने के बाद थाने पहुंचे परिजनों ने पायल पर शक जताया। पुलिस ने हनुमंत धाम के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आयुष व जैकी नजर आए। इसके बाद पूरा मामला उजागर हो गया। पूछताछ में आयुष ने बताया कि पायल को पता था कि हिमांशु को तैरना नहीं आता है। उसी के कहने पर उसने यह साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed